Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक ने छात्र को कथित तौर पर तिलक और चोटी रखने पर डांटा. मामले की शिकायत छात्र ने परिजनों से की. बताया जा रहा है कि कुछ हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी छात्र व उसके परिजनों के साथ स्कूल के प्रिंसिपल से मिले. प्रिंसिपल विजय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि टीचर ने छात्र को जरूरत से अधिक या बेढंग तरीके से चोटी और तिलक लगाए देखा होगा इसके लिए उन्होंने टोका होगा.काम सीमित दायरे में हों तो अच्छा लगता है. फिलहाल आरोपी शिक्षक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी होने के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ लोग स्कूल प्रशासन से नाराज हैं. प्रिसिंपल से शिकायत करने वालों की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उसे देखकर लगता है हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रशासन से अपनी नाराजगी भी जाहिर की है.
dharmpath.com dharmpath