न्यू ईयर पर होगी कड़ाके की ठंड, 25 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम

भोपाल। मध्यप्रदेश में फिलहाल बढ़ती ठंड पर ब्रेक दिखाई दे रहा है, लेकिन क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न कड़ाके की ठंड में मनेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अभी दो-तीन तक दिन-रात का तापमान बढ़ा रहेगा। कुछ शहरों में दो से तीन डिग्री तक पारा बढ़ेगा, लेकिन इसके बाद गिरने लगेगा। न्यू ईयर पर तेज ठंड रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार प्रदेश में 3 दिन तक रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तापमान लुढ़कने लगेगा, जिससे ठंड का असर बढ़ जाएगा। हवाओं का रुख बदलने से मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते तीन दिन से दिन और रात में पारा बढ़ा हुआ है। खरगोन में दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है। भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चल रहा है। नर्मदापुरम, खंडवा, रतलाम, दमोह, मंडला और उमरिया में भी पारा 30 डिग्री या इससे ज्यादा है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। दमोह, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, बैतूल, भोपाल, धार, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, राजगढ़, रतलाम और उज्जैन में पारा 10 से 15 डिग्री तक चल रहा है।

तेज धूप से गर्म हो रहे दिन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक-दो दिन में एक बार फिर हल्के बादल आ सकते हैं। इससे रात का तापमान बढ़ सकता है। 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। राजधानी भोपाल में दिन में ठंड नहीं पड़ रही है। वहीं रात में मौसम के तेवर नरम बने हुए हैं। गुरुवार को दिन में पारा 30.5 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार के मुकाबले इसमें 1.2 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन में अच्छी खासी धूप भी चटकी। इससे पहले शहर में 27 नवंबर को दिन का तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया था। रात का तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें 0.8 डिग्री की गिरावट हुई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493