कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति डॉलर के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड तीन फीसदी से ज्यादा उछलकर 84 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है। इसके बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये , चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन ब्रेंट क्रूड 2.94 डॉलर यानी 3.63 फीसदी उछलकर 83.92 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 2.07 डॉलर यानी 2.67 फीसदी की तेजी के साथ 79.56 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, देश में पिछले 217 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493