श्रीनगर: कश्मीर में 2022 में सुरक्षा बलों द्वारा चलाये गए 90 से अधिक अभियानों में 42 विदेशियों सहित कुल 172 आतंकवादी मारे गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि युवाओं के आतंकवादी संगठनों में शामिल होने में 37 प्रतिशत की गिरावट आई है. कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ”वर्ष 2022 के दौरान, कश्मीर में कुल 93 सफल मुठभेड़ हुई, जिसमें 42 विदेशी आतंकवादियों सहित 172 आतंकवादी मारे गए.” कश्मीर में 2022 में आतंकवादी हमलों और मुठभेड़ों में जम्मू कश्मीर पुलिस (जेकेपी) के 14 कर्मियों सहित 26 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए.
dharmpath.com dharmpath