इंदौर। चंदननगर में एक सिरफिरे ने छोटे श्वान के दोनों कान काट डाले। पशु प्रेमियों ने वीडियो देख थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक घटना मारुति पैलेस कालोनी की है। पीपुल्स फार एनिमल्स अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर आरोपित पप्पू साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है। जैन ने पुलिस को बताया कि साहू के कान काटने पर श्वान तड़फ रहा था। वीडियो देख वह कालोनी में पहुंची और उपचार करवा कर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
dharmpath.com dharmpath