केकेआर से जुड़ने को तैयार हॉग

पर्थ, 29 जनवरी (आईएएनएस)। चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए संस्करण में कोलकाता नाइडर्स (केकेआर) टीम के साथ नजर आ सकते हैं। इस सम्बंध में 44 साल के हॉग क्लब से करार को तैयार हैं।

आस्ट्रेलिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हॉग ने गुरुवार को कहा कि उनके केकेआर कोच ट्रेवर बेलिस से बातचीत हुई है और बेलिस ने उन्हें कहा है कि क्लब उनके साथ काम करने को इच्छुक है।

हॉग इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं और 10 मैचों में 10 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493