फरार अहमद अहंगर आतंकी घोषित

new delhi-केंद्र सरकार ने कश्मीर मूल के एजाज अहमद अहंगर उर्फ अबू उस्मान अल-कश्मीरी को आतंकवादी घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि अहमद अहंगर एक खूंखार आतंकवादी है और इसने अलकायदा के लिए भी काम किया है। इसके अलावा अहमद अहंगर भारत में आईएस के गठन के लिए भी काम कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1996 से फरार अहमद अहंगर को अब आतंकवादी घोषित किया है। अहमद अहंगर फिलहाल अफगानिस्तान में बसा है और वह IS के लिए जम्मू कश्मीर के प्रमुख भर्ती करने वालों में से एक आतंकी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493