IMD Alert: शीतलहर और कोहरे से अभी निजात मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के निकट हल्की हवाओं और उच्च नमी की जारी रहने के कारण, 14 से 17 जनवरी के दौरान बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में रात और सुबह के दौरान अलग-अलग/कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना जताई है. वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि 19 से 25 फरवरी के दौरान सप्ताह की शुरुआत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की/मध्यम लेकर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
dharmpath.com dharmpath