Weather Today: शीतलहर और कोहरे की मार झेल रहे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां आज यानी 19 जनवरी से ठंड से कुछ राहत तो मिल सकती है, लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है. वहीं, विभाग के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार की रात को दस्तक दे चुका है, जिसका असर आज देखने को मिल सकता है, जिससे ठंड के साथ ही बिहार-यूपी-पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में तेज हवा चलने के साथ ही बारिश हो सकती है.
dharmpath.com dharmpath