हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, प्रयागराज समेत कई जिलों में हल्की बारिश

Weather Update: देश के पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी हो रही है वहीं, उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हुई है. यूपी के प्रयागराज समेत कई जिलों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई. दिल्ली में भी अगले सप्ताह बारिश के आसार हैं. जी मीडिया संवाददाता ने बताया कि दिल्ली में सर्दी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है. दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और धूप भी कहीं-कहीं देखने को मिलेगी. इसके अलावा मौसम विभाग ने 23 तारीख के बाद से लगातार उत्तर भारत में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस बार गणतंत्र दिवस के दिन भी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए पूर्वानुमान लगाया है कि 23 जनवरी को छिटपुट स्थलों पर हल्की बारिश हो सकती है और 24 से 27 जनवरी के बीच विस्तृत क्षेत्र में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 जनवरी तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493