महिला गोल्फ : वाणी की वापसी, दूसरे दौर के बाद ली बढ़त

कोलकाता, 29 जनवरी (आईएएनएस)। शीर्ष वरीय भारतीय स्टार गोल्फ खिलाड़ी वाणी कपूर ने गुरुवार को हीरो-आरसीजीसी महिला प्रोफेशनल गोल्फ चैम्पियनशिप के दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए दूसरे दौर के बाद बढ़त ले ली है।

रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब में चल रहे चैम्पियनशिप के दूसरे दौर के मुकाबले के बाद एक स्ट्रोक की बढ़त ले चुकी वाणी अब वह शुक्रवार को अंतिम दौर में उतरेंगी।

गुरुवार को दूसरे दौर के बाद वाणी का कुल स्कोर 145 हो गया। पहले दौर में शीर्ष पर रहीं इंग्लैंड की किरन मथारू दूसरे दौर में दो ओवर 74 का स्कोर हासिल कर सकीं और दूसरे स्थान पर खिसक गईं।

स्थानीय खिलाड़ी नेहा त्रिपाठी दूसरे दौर के बाद अमनदीप दराल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

पहले दौर में दूसरे स्थान पर रहीं वाणी ने गुरुवार को संभलकर शुरुआत की और चौथे तथा छठे होल पर दो बर्डी लगाए, हालांकि तीसरे और 10वें होल पर वह बुगी लगा बैठीं।

किरन ने भी 13वें और 17वें होल पर दो बर्डी लगाए, हालांकि चार बुगी लगाने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।

बेंगलुरू की शर्मिला निकोलेट गुरुवार को भी अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकीं और कुल 151 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493