एडवांस बुकिंग में फिल्म ‘पठान’ सबसे आगे

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘पठान’ का इंतजार फैंस बहुत बेसब्री से कर रहे हैं। अभिनेता शाहरुख खान इस फिल्म से चार साल बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे, इसलिए उनके प्रशंसक भी उत्साहित हैं। यही वो वजह है कि फिल्म ‘पठान’ ने एडवांस बुकिंग में पहले की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ के पास यह ख़िताब था लेकिन 24 जनवरी 2023 की सुबह तक फिल्म ने पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपोलिस इन तीन नेशनल चेन्स में 4.19 लाख टिकट की बुकिंग करने में सफलता हासिल की है। जिसके बाद ऋतिक की फिल्म ‘वॉर’ का रिरॉर्ड भी टूट गया, इस फिल्म ने इससे पहले 4.1 लाख टिकट की एडवांस बुकिंग की थी। ‘पठान’ फिल्म के हिंदी और तेलुगू भाषा के टिकट भारी संख्या में बिके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत में सिल्वर स्क्रीन पर आने के बाद फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493