सेना कुछ भी करे, इसके लिए सबूत की जरूरत नहीं : राहुल गांधी

जम्मू। जम्मू के नगरोटा से मंगलवार को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान झज्जर कोटली में राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के बयान के बारे में कहा कि वह इस बयान से सहमत नहीं है। यह दिग्विजय सिंह का निजी विचार हैं और यह पार्टी और उनका विचार नहीं है।

उन्होंने कहा कि सेना कुछ भी करे, इसके लिए सबूत की जरूरत नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा का लक्ष्य भाजपा और आरएसएस की तरफ से बनाए गए नफरत के माहौल के खिलाफ खड़े होना है, जम्मू कश्मीर में पूर्ण राज्य का मुद्दा है, प्रदेश में जल्द से जल्द विधानसभा बहाल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के दौरान प्रदेश के लोगों को समझने का मौका मिल रहा है।पूर्व मंत्री लाल सिंह और गुलाम नबी के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि वह दोनों पूर्व मंत्रियों की भावनाओं की सराहना करते हैं। अगर उनके किसी कृत्य से लाल सिंह या किसी अन्य को ठेस पहुंची हो, तो इसके लिए उन्हें खेद है।राहुल गांधी ने कहा कि हम समझते हैं कि जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय से गुजर रहा है। जम्मू और कश्मीर के बीच में भाजपा ने जो खाई बनाई है हम उसे दूर करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मोहब्बत की एक नहीं, बल्कि बहुत सी दुकानें खोली जानी चाहिए। मोहब्बत और सद्भावना से आगे बढ़ा जा सकता है।राहुल गांधी ने आगे कहा कि आरएसएस व भाजपा के दिमाग में है कि पैसे से सत्ता से कुछ भी किया जा सकता है। कोई भी सरकार खरीदी जा सकती है, लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को बता देगी कि यह देश सच्चाई से चलता है। पैसा, घमंड और सत्ता से नहीं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493