कमलनाथ के नेतृत्व में गुरुवार को शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

भोपाल। अभा कांग्रेस के निर्देश पर देश भर में 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मप्र में प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर इस अभियान का शुभारंभ गुरुवार 26 जनवरी को राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा के मुगालिया छाप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभा कांग्रेस के निर्देश पर जारी इस अभियान को जिला, ब्लाक, सेक्टर, मंडलम और बूथ लेवल पर चलाया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ गुरुवार 26 जनवरी को सुबह 10 बजे हुजूर विधानसभा के मुगालिया छाप से किया जायेगा। इस अभियान में कांग्रेस का कार्यकर्ता आम लोगों और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगा और मप्र में 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को बताया जायेगा। अभियान के प्रभारी मुकेश नायक ने आग्रह किया है कि इस अभियान के शुभारंभ पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर अभियान को सफल और प्रभावी बनायें।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493