सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

गुड़गांव, 29 जनवरी (आईएएनएस)। गुड़गांव पुलिस ने गुरुवार को एक 42 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 13 साल की सौतेली लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह पिछले तीन साल से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

आरोपी की पहचान अफताब आलम के रूप में हुई है।

आलम उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है और वह यहां पर कादीपुर में एक किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी आपबीती निजी अस्पताल के एक मरीज को बताई, जहां पर वह अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए भर्ती थी। पीड़िता केवल सातवीं कक्षा तक ही पढ़ी है, उसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी।

उन्होंने बताया, “पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे कई मौकों पर शिकार बनाया गया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी थी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे और उसकी मां को मार डालेगा।”

आरोपी व्यक्ति को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493