Weather Update: जम्मू-कश्मीर में हो सकती है बारिश,हिमपात

Weather Update: पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी देखी जा रही है वहीं, उत्तर भारत में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है. कहीं पर ठंड पड़ रही है तो कहीं पर लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 218 (खराब) श्रेणी में है. पंजाब और उत्तराखंड के कुछ आइसोलेटेड इलाकों में आज सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है. मध्य प्रदेश के बालाघाट में शीत लहर चलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. अब धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493