उप्र में धूप, ठंड व शीतलहर से राहत

लखनऊ, 30 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य जिलों में शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है, जिससे कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्घि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री, कानपुर का 7.5 डिग्री, वाराणसी का छह डिग्री और गोरखपुर का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493