दिल्ली में सर्द सुबह, दिन में रहेगी धूप

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह सर्द व सुहावनी रही। मौसम विभाग ने दिन में धूप रहने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।”

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 86 प्रतिशत आद्र्रता थी।

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान औसत तापमान से चार डिग्री नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493