Delhi MCD में रात भर हुआ भारी हंगामा

Clash at MCD House: एमसीडी हाउस में भारी हंमामे के कारण स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव अभी तक नहीं हो पाया है. सदन में आज रात भर भारी शोर-शराबा होता रहा. खबर लिखे जाने तक सदन की कार्यवाही चौथी बार एक घंटे के लिए स्थगित की गई. हंगामे के दौरान आप और भाजपा के पार्षदों को एक-दूसरे पर पानी की बोतलें फेंकते देखा गया, जिसके कारण कई बार हंगामा हुआ. आप-बीजेपी के महिला पार्षदों के बीच हाथापाई और मारपीट भी हुई. इसका वीडियो भी सामने आया है. एमसीडी सत्र के दौरान हंगामे के मद्देनजर अतिरिक्त डीसीपी शशांक जायसवाल ने सिविक सेंटर का निरीक्षण किया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

स्थायी समिति के छह सदस्यों का अभी तक नहीं हो पाया है. सुबह 5 बजे कई पार्षदों को अपनी सीट पर सोते देखा गया. मेयर डॉ शैली ऑबरोय ने साफ कर दिया है कि चाहे पूरी रात गुजर जाए या कल सुबह हो जाए, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव कराकर ही रहेंगी. मेयर चुनाव को ना कराने देने को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना बता रही हैं.बीजेपी पार्षदों पर माइक तोड़ने का आरोप लगा है.सदन में बैलट बॉक्स फेंका गया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493