लोकसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित होंगी ममता:शत्रुघ्न सिन्हा

mamta banerjee:पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने कहा कि यह चिंता करना बेकार है कि विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा. बल्कि यह स्पष्टता मायने रखती है कि किसे प्रधानमंत्री के रूप में वापसी करने से रोकना चाहिए. अभिनेता से नेता बने सिन्हा ने अपनी पार्टी प्रमुख पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘विश्वसनीय’ नेता बताया और दावा किया कि अगले साल लोकसभा चुनाव में वह ‘पासा पलटने’ वाली नेता साबित होंगी. ‘बिहारी बाबू’ के नाम से मशहूर सिन्हा ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अच्छे दिन’ खत्म हो गए हैं.’ बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने चार साल पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ दी थी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493