मनीष सिसोदिया गिरफ्तार:CBI मुख्यालय में गुजरी पहली रात

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पहली रात सीबीआई मुख्यालय में गुजरी. सीबीआई आज उन्हें कोर्ट में पेश करेंगी. वहीं, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन करेगी. आम आदमी पार्टी की तरफ बताया गया है कि आज दोपहर 12 बजे दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर पार्टी जोरदार प्रदर्शन करेगी.

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जंग का ऐलान हो चुका है. सोमवार को यूपी के सभी ज़िलों में मोदी के तानाशाही के ख़िलाफ़ आंदोलन होगा. यूपी में दोपहर दो बजे आप प्रदर्शन करेगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493