श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ ( Encounter ) में (Two Terrorist shot dead after Kashmiri Pandit Killing) कश्मीरी पंडित के हत्यारे ( Kashmiri Pandits Killing) दोनों आतंकवादी दो दिन में ही मारे गए हैं. दोनों आतंकी कश्मीरी पंडित संजय शर्मा (Sanjay Sharma Killing) की हत्या में शामिल थे. मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया. एक आतंकवादी की पहचान आकिब मुश्ताक के तौर पर हुई है, जो मस्जिद परिसर में मारा गया. दूसरे आतंकवादी की पहचान पुलवामा के पास तराल के निवासी एजाज अहमद भट के तौर पर हुई जो खिड़की से कूदकर मस्जिद के पास एक मकान में छिप गया था.
dharmpath.com dharmpath