पूर्व मंत्री जयंती नटराजन ने कांग्रेस छोड़ी (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए इसकी वजह पार्टी के मूल सिद्धांतों से भटक जाने को बताया।

जयंती ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं अपने इस्तीफे की घोषणा करती हूं। मैंने अभी हालांकि अपना इस्तीफा पत्र नहीं भेजा है।”

पिछले करीब 30 साल से पार्टी से जुड़ी रही नटराजन ने कहा, “पिछले कुछ समय में जो कुछ हुआ, उससे मुझे लगा कि वह समय आ गया है जब मुझे पार्टी के साथ अपने संबंधों पर दोबारा विचार करना चाहिए। कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं रह गई है, जिसके साथ मैं जुड़ी थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493