दलाई लामा से मिलकर आदिल गौरवान्वित

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता आदिल हुसैन ने तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि यह क्षण उनके लिए हमेशा के लिए गौरवान्वित कराने वाला होगा।

सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर आदिल ने लिखा, “कुछ दिनों पहले पूज्य दलाई लामा से मिला, जो कि मेरे लिए गौरवान्वित होने जैसा क्षण था। आज के वातावरण के बावजूद वह भविष्य को लेकर बहुत आशान्वित और आनंदित हैं।”

51 वर्षीय अभिनेता ने सोशल नेटवर्किं ग साइट पर दलाई लामा के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

आदिल को ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ और ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह फिल्म ‘जेड प्लस’ में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म मौजूदा राजनीति पर सामाजिक-राजनीतिक व्यंग्य थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493