मिजोरम सरकार ने सफाई अभियान शुरू किया

आईजोल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली मिजोरम सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर एक राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान जारी किया है। इस अभियान का उद्देश्य मिजोरम को भारत का सबसे स्वच्छ प्रदेश बनाना है।

मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथनहावला ने आईजोल में एक योजना जारी की है। इस योजना को ‘मिजोरम फेना बेहपुई हनतलांग’ नाम दिया गया है।

ललथनहावला के साथ इस दौरान अन्य स्थानीय नेता भी उपस्थित थे। उन्होंने झाड़ू लगाकर शहर को साफ किया और लोगों से आग्रह किया कि वे भी अपने आसपास के इलाकों में साफ-सफाई रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम अपने राज्य को देश में सबसे स्वच्छ बनाएंगे।”

राज्य के लोग जहां अपने घरों को स्वच्छ रखेंगे, वहीं राज्य के प्रमुख गैर सरकारी संगठन (यंग मिजो एसोसिएशन), स्थानीय कार्यकर्ता, छात्र और शिक्षक सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और नालियों की सफाई करेंगे।

सरकारी कर्मचारी भी अपने कार्यस्थल और उसके आसपास के इलाकों को साफ करेंगे।

राज्य स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक एच. लालेंगमाविया ने पत्रकारों से कहा, “यह योजना एक दिन के प्रयास से नहीं चलेगी, इसके लिए लागतार प्रयासरत रहना होगा, खास तौर पर स्वास्थ्य और शैक्षिक संस्थानों में।”

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान राज्य के सभी जिलों, उपसंभागों, ब्लॉक मुख्यालयों और सभी गांवों में समवर्ती रूप से शुरू किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493