भोपाल:मुख्यमंत्री निवास में रामनवमी पर हुआ कन्या भोज

भोपाल :  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने रामनवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्याओं के पूजन और कन्या भोज के साथ पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्निक कन्याओं को प्रसाद वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित मंदिर में भजन भी गाए। भए प्रकट कृपाला…और श्री रामचंद्र कृपालु भजमन… की प्रस्तुतियों के साथ आरती भी हुई।

मुख्यमंत्री निवास पर भगवान श्रीराम की स्तुति में अनेक भजन गूँजे। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह चौहान और श्री कुणाल सिंह चौहान सहित निवास कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई दी। प्रदेश में रामनवमी का महापर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। चित्रकूट, ओरछा सहित प्रदेश के सभी मंदिरों में उत्साह से कार्यक्रम हो रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493