बिहार : रोहतास में हिंसे के बाद 4 अप्रैल तक सभी स्कूल बंद करने के निर्देश

Sasaram Riot Coaching Closed: बिहार के सासाराम (Sasaram Violence) में दो पक्षों के बीच बवाल अभी भी जारी है. रामनवमी के जुलूस के बाद दो पक्षों में तनाव के बाद अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसा और दो समुदायों के बीच पथराव और आगजनी के बाद इंटरनेट (Internet Banned) को अगले आदेश तक इलाके में बंद कर दिया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन ने इस हिंसा को ध्यान में रखते हुए रोहतास जिले में चार अप्रैल तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही सभी कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे.

सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बाद दो पक्षों में तनाव हो गया, जिसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में जो गुटों के बीच पथराव और आगजनी के बाद इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है. इस पथराव के बाद रोहतास जिले में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है साथ ही जिले में 144 लागू कर दिया गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493