Chardham Yatra 2023 Update: देश में कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पाबंदियों की शुरुआत भी हो गई है. बढ़ते मामलों के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ समेत चारधाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट आया है. उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए सख्त एक्शन लिया है. इसके तहत चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा. कोविड गाइडलाइन्स का पालन नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों के खिलाफ एक्शन भी होगा. कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने लिए सरकार की आरे से कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं.
dharmpath.com dharmpath