मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आह्वान:म.प्र. को नंबर-वन राज्य बनायें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के साथ जबलपुर सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विकास की इस यात्रा में प्रबुद्धजन और युवा भागीदार बन कर मध्यप्रदेश को नंबर-वन राज्य बनाएँ। प्रदेश के नागरिक टेलेंट का उपयोग कर राज्य सरकार और भी रिच हो जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज जबलपुर में प्रबुद्धजन से प्रदेश के विकास को लेकर संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश सिंचाई, बिजली, सड़क, उद्योग और फसल उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश के विकास में समग्र, समन्वित और सुनियोजित प्रयासों से विकास की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की गई हैं। इन उपलब्धियों में आमजन का सहयोग भी रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब मध्यप्रदेश बीमारू राज्यों की श्रेणी में गिना जाता था, आज समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश, देश के टॉप-10 राज्यों की श्रेणी में गिना जाने लगा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493