नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते एक बार फिर से कोरोना की सख्त पाबंदियां लगाई जा रही हैं. सरकार की ओर से लोगों को कोरोना के प्रति सजग रहने और उसके लिए उचित व्यवहार अपनाने को कहा जा रहा है. इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने कोविड-19 की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वयं ट्वीट करके अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है.
dharmpath.com dharmpath