न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमान में यात्री ने सह यात्री पर की पेशाब

Another ‘Peeing’ Incident In Flight: फ्लाइट में यात्री पर पेशाब करने का एक और मामला सामने आया है. न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में यह घटना घटी. शिकायत के बाद आरोपी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर हिरासत में ले लिया गया है. ड्यूटी पर मौजूद एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बताया, ‘यह पता चला कि अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एए 292 में न्यूयॉर्क से आ रहे एक भारतीय यात्री ने नशे की हालत में सहयात्री के साथ बहस की और फिर उस पर पेशाब कर दिया.’ फ्लाइट जब रविवार रात (23 अप्रैल) 9 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर पहुंची तो उसे हिरासत में ले लिया गया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493