छत्तीसगढ़ में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो ढेर
May 8, 2023
85 Views
सुकमा-छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार सुबह डीआरजी (DRG) जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान डीआरजी के जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया. इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है. सुकमा पुलिस ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है, कुछ और नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है.