रणजी ट्रॉफी : हर्षल ने राजस्थान को पारी की हार की ओर ढकेला

लाहली (हरियाणा), 30 जनवरी (आईएएनएस)। हर्षल पटेल (9 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर हरियाणा ने चौधरी बंसीलाल स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी-2015 के ग्रुप-बी मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को राजस्थान को पारी की हार की ओर ढकेल दिया है।

हरियाणा ने अपनी पहली पारी में हिमांशु राणा (149) और नितिन सैनी (100) की शतकीय पारियों की मदद से 373 रन बनाए थे जबकि राजस्थान की टीम अपनी पहली पारी में 180 रन बनाने के बाद फॉलोऑन के लिए मजबूर हुई।

फॉलोऑन खेलते हुए राजस्थान की टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक महज 38 रनों पर पांच विकेट गंवा चुकी है। अभी भी उसे पारी की हार बचाने के लिए 155 रनों की दरकार है।

दूसरे दिन स्टम्प्स तक पुनीत यादव 13 और चेतन बिष्ट सात रनों पर नाबाद लौटे। हर्षल ने पहली पारी में 69 रन देकर छह विकेट लिए थे और अब दूसरी पारी में वह 24 रनों पर तीन विकेट झटक चुके हैं।

दूसरी पारी में हरियाणा के दिग्गज जोगिंदर शर्मा ने भी दो विकेट लिए हैं। जोगिंदर ने पहली पारी में भी दो विकेट लिए थे। पहली पारी में राजस्थान के लिए अशोक मेनारिया ने सबसे अधिक 71 रन बनाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493