Odisha Cabinet Reshuffle: भंजनगर के विधायक एवं पिछले हफ्ते विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले बिक्रम केशरी अरुखा, राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक और बांगिरिपोसी के विधायक सुदाम मरांडी ने सोमवार को ओडिशा मंत्रिमंडल के मंत्री के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल गणेशी लाल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में यहां लोक सेवा भवन के परिसर में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक समारोह में बिक्रम केशरी अरुखा, शारदा प्रसाद नायक और सुदाम मरांडी को मंत्री पद की शपथ दिलाई. ये तीनों ही पहले भी मंत्री के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं. इन्हें दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.
dharmpath.com dharmpath