एचआईएल : वॉरियर्स ने वेबराइर्ड्स को उसी के घर में हराया

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन दिल्ली वेबराइर्ड्स को शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले गए हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के अपने तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वेबराइर्ड्स को उसके घरेलू मैदान पर जेपी पंजाब वॉरियर्स ने 3-1 से हराया।

वेबराइर्डस के लिए मैच का एकमात्र गोल आकाशदीप सिंह ने तीसरे मिनट में किया जबकि वॉरियर्स के लिए क्रिस्टोफर सिरिएलो ने 50वें, एसवी सुनील ने 54वें और अफान यूसुफ ने 56वें मिनट में गोल किए।

वेबराइर्ड्स के कुछ खतरनाक हमलों को बेकार करने वाले वॉरियर्स के गोलकीपर जाप स्टॉकमैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वेबराइर्ड्स को एचआईएल-3 में अब तक जीत का खाता नहीं खुल सका है। उसने अब तक तीन मैच खेले हैं। दो मैच ड्रॉ रहे हैं। चार अंकों के साथ वेबराइर्ड्स छह टीमों की तालिका में सबसे नीचे हैं।

दूसरी ओर, वॉरियर्स चार मैचों से तीसरी जीत के साथ शीर्ष पर मजबूत हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493