नीतीश कुमार ने दिए जल्दी शासकीय कार्य निबटाने के निर्देश: लोकसभा चुनाव समय से पूर्व हने की जताई आशंका

Lok Sabha Elections 2024: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का बड़ा बयान सामने आया है. बिहार के मुख्यमंत्री ने समय से पहले ही लोकसभा चुनाव की आशंका जताई है. पटना में बुधवार को कई परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समय से पहले ही लोकसभा चुनाव की आशंका जताई. मालूम हो कि नीतीश कुमार का यह बयान 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की होने वाली बड़ी बैठक से पहले आया है.

इसके साथ-साथ नीतीश कुमार ने अधिकारियों से जल्द से जल्द काम निपटाने का निर्देश दिया है. नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग तो कह रहे हैं कि जनवरी 2024 तक कर लेंगे, लेकिन हम तो कहेंगे कि जल्दी कीजिए. जितना जल्दी होगा उतना अच्छा होगा, क्योंकि कब चुनाव हो जाए कोई नहीं जानता? कोई जरूरी है कि अगले ही साल चुनाव होगा? कोई ठिकाना है पहले ही चुनाव हो जाए? इसलिए तेजी से काम कीजिए.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493