मणिपुर-पिछले 45 दिनों से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर के तीन प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने में असफल रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के विधायकों के दो प्रतिनिधिमंडल 15 जून से नई दिल्ली में हैं. इनमें से दो भाजपा के हैं और एक कांग्रेस का. प्रधानमंत्री के न मिलने पर मेईतेई समुदाय से आने वाले भाजपा के नौ विधायकों ने पीएमओ में ज्ञापन सौंपा है. वहीं, भाजपा विधायकों के एक अन्य समूह की बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्य के लिए पार्टी के प्रभारी संबित पात्रा के साथ हुई. इनके अलावा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी नई दिल्ली पहुंचा है, जिसकी मुलाकात भी पीएम से नहीं हो सकी. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका मिस्र के चार दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए हैं.
dharmpath.com dharmpath