Manipur Violence: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आगामी 29 और 30 जून को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे. वहां वह राहत शिविरों में लोगों से मुलाकात करने के साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, ‘राहुल गांधी जी 29 और 30 जून को मणिपुर का दौरा करेंगे. वह इंफाल और चुराचांदपुर में राहत शिविरों में जाएंगे और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.’ वेणुगोपाल के मुताबिक, मणिपुर पिछले 2 महीने से हिंसा की आग में झुलस रहा है और इस वक्त वहां मरहम लगाने की जरूरत है, ताकि शांति की तरफ बढ़ा जा सके.
dharmpath.com dharmpath