मुंबई: अजित पवार ने एनसीपी को तोड़ दिया है. एनसीपी के विधायकों को लेकर अजित पवार एकनाथ शिंदे और बीजेपी की गठबंधन सरकार में शामिल हो गए. अजित पवार डिप्टी सीएम बने और कई विधायक मंत्री बनाए गए. इस पूरे घटनाक्रम पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बयान दिया है. संजय राउत ने कहा कि शरद पवार एनसीपी के टूटने से विचलित नहीं हैं. वह नए सिरे से शुरुआत करने में सक्षम हैं. इसके साथ ही संजय राउत ने एक और बड़ी बात कही. संजय राउत ने कहा कि हम जानते थे ये होने वाला है. एकनाथ शिंदे और 16 विधायक अयोग्य घोषित होने वाले हैं. महाराष्ट्र को कुछ ही दिनों में नया सीएम मिलने जा रहा है.
dharmpath.com dharmpath