उप्र में धूप, तापमान में वृद्धि

लखनऊ, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा अधिकांश इलाकों में शनिवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। तेज हवाएं चलने की वजह से हालांकि अब भी दिन में ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार धूप निकलने से तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में धूप निकलेगी, लेकिन सर्द हवाओं की वजह से ठंड का अहसास होगा। दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, कानपुर का 7.6 डिग्री, इलाहाबाद का आठ डिग्री और गोरखपुर का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493