Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. कई जगहों पर अभी भी हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर सकता है और महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है.
dharmpath.com dharmpath