हर्षवर्धन करियर को लेकर गंभीर : सोनम

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर को अपने भाई हर्षवर्धन पर गर्व है कि वह पूरे तन मन से अपना करियर संवारने में जुटे हैं।

हर्षवर्धन आनेवाली फिल्म ‘मिर्जिया’ से अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

सोनम ने कहा, “हर्ष बेहद जुनूनी है। मैं जानती हूं कि वह काफी मेहनती है और फिल्म में अपने हिस्से के सारे स्टंट वह खुद करता है। उनसे अभिनय का प्रशिक्षण लिया है और अपने करियर को गंभीरता से ले रहा है।”

हर्षवर्धन की फिल्म ‘मिर्जिया’ का निर्देशन फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493