बिहार में नक्सलियों ने 2 ट्रैक्टर और मेाबाइल टॉवर फूंके

पटना, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के लखीसराय और नवादा जिले में शुक्रवार रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने नवादा में जहां दो ट्रैक्टरों और एक मोटरसाइकिल को फूंक दिया, वहीं लखीसराय जिले में एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया।

लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के मननपुर गांव में रात सशस्त्र नक्सलियों ने धावा बोलकर निजी कंपनी के एक मोबाइल टॉवर को आग लगा दी और तोड़फोड़ की।

चानन के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इधर, नवादा जिले के कौआकोल में शुक्रवार शाम नक्सलियों ने दो ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी और फरार हो गए। ट्रैक्टर से पाड़ेआरी बालू घाट से बालू ढोया जा रहा था।

इस घटना के बाद नक्सली रानीबाजार पहुंचे और वहां लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नक्सली लोगों से पुलिस की मुखबिरी नहीं करने की चेतावनी दे रहे थे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने शुक्रवार को बिहार और झारखंड में एक दिवसीय बंद की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493