‘खतरों के खिलाड़ी’ का सीक्व ल बेहतर : रोहित

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी शो ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी’ के प्रस्तोता रोहित शेट्टी का कहना है कि शो का सीक्व ल यानी छठा संस्करण ज्यादा एक्शन और रोमांच से भरपूर और बेहतर है।

शेट्टी शो के छठे संस्करण की शूटिंग अफ्रीका के केप टाउन में 14 मशहूर हस्तियों के साथ कर चुके हैं।

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले शेट्टी ने शो के नए संस्करण के लांच पर यहां कहा कि जैसे फिल्मों के लिए कहा जाता है कि यदि किसी फिल्म का सीक्व ल बना रहे हों, तो उसे मूल फिल्म से ज्यादा मनोरंजक और ज्यादा बेहतर होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “जहां तक इस शो की बात है, तो ‘खतरों के खिलाड़ी 6’ पहले से बेहतर है।”

ज्यादा एक्शन, मनोरंजन और रोमांच से भरपूर नए संस्करण का प्रसारण कलर्स चैनल पर सात फरवरी से शुरू हो रहा है। शो के प्रतिभागियों में अभिनेता आशीष चौधरी, हुसैन कुवाजरवाला, हरशद अरोड़ा, इकबाल खान, अभिनेत्री सना खान, सागरिका घटगे, रश्मि देसाई, आशा नेगी ओर रिद्धि डोगरा सहित गायक-अभिनेता-प्रस्तोता मियांग चांग, कबड्डी खिलाड़ी राकेश कुमार, रिएलिटी शो स्टार सिद्धार्थ भारद्वाज और नृत्यांगना नतालिया कौर शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493