रहमान रविवार को बेंगलुरू में प्रशंसकों से मिलेंगे

बेंगलुरू, 31 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान रविवार को यहां अपने प्रशंसकों से मिलेंगे।

एक बयान के अनुसार, “रहमान यहां गहनों के ब्रांड सुल्तान डायमंड एंड गोल्ड के शोरूम में हीरे और सोने के गहनों की प्रदर्शनी में मौजूद होंगे। वह यहां अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत भी करेंगे।”

कार्यक्रम उल्सूर में डिकेंसन रोड स्थित सुल्तान डायमंड एंड गोल्ड के स्टोर पर पूर्वाह्न् 11.30 बजे से शुरू होगा।

रहमान इस समय कई फिल्मों के लिए संगीत दे रहे हैं, जिनमें ‘ओके कनमनी’, ‘मुहम्मद’, ‘पेले’, ‘सात हिंदुस्तानी’, ‘तमाशा’, ‘सत्तेंद्रु मारुद्धु वानिलई’, ’24’, ‘मोहन जोदड़ो’,’बॉलीवुड सुपरस्टार मंकी’ और ‘पानी’ प्रमुख हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493