अली से मतभेद खत्म : एजाज खान

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। एजाज खान ने ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ में एक बार फिर धमाकेदार वापसी की। शो में अली कुली मिर्जा के साथ विवादित झगड़े और तुरंत शो से निकाले जाने के बाद एजाज ने शुक्रवार को ‘बिग बॉस’ के घर में दोबारा प्रवेश किया।

बिग बॉस के घर में घुसते ही एजाज ने अली के साथ बातचीत कर मामला सुलझा लिया।

बिग बॉस के घर में वापसी पर एजाज ने कहा, “शो से निकाले जाने के बाद मैं दोबारा बिग बॉस के घर में जाना नहीं चाहता था लेकिन मेरे प्रशसंक चाहते थे कि मैं शो में वापस जाऊं। इसलिए मुझे उनके लिए वापस शो में आना पड़ा।”

एजाज ने कहा, “मैंने अली से पूछा उसने मेरे साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया? उसने अपनी गलती स्वीकार की। हम गले मिले और हमने मामला सुलझा लिया।”

एजाज का मानना है कि प्रतिभागी गौतम गुलाटी के शो जीतने की पूरी उम्मीद है। बिग बॉस हल्ला बोल शनिवार को खत्म हो रहा है।

उन्होंने कहा, “प्रीतम सिंह और गौतम दोनों बहुत काबिल हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है। इसलिए इन दोनों में से कोई भी जीत सकता है। हालांकि गौतम इस मामले में प्रीतम से थोड़ा सा आगे है। मैंने अपने सभी प्रशंसकों को गौतम के लिए वोट करने को कहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493