बारिश से गुजरात-हिमाचल में बिगड़े हालात, कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं. गुजरात और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर बाढ़ आ गई है तो महाराष्ट्र खालापुर में इरसल किले के नीचे आदिवासी पड़ा पर लैंड स्लाइड हुई है.इसमें कई लोग फंस गए हैं. मौसम विभाग ने आज भी गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, आज गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक में आज से लेकर 23 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. मुंबई में अगले दो दिनों तक तेज बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और गिलगित बाल्टिस्तान व मुजफ्फराबाद में 23 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. त्रिपुरा, असम, मेघालय, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 21 से 23 जुलाई तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पंजाब-हरियाणा में 22, 23 जुलाई तो भारी वर्षा हो सकती है.केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493