कांग्रेस ने ‘नर्मदा सेवा सेना’ पोस्टर का किया विमोचन: 31 जुलाई को होगी अभियान की शुरुआत

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नर्मदा सेवा सेना द्वारा आयोजित होने वाले मां नर्मदा सेवा महाअभियान के ऑफिशल पोस्टर का विमोचन किया है। प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में मध्यप्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में मां नर्मदा सेवा महाअभियान चलाया जाएगा। अभियान के ऑफिशल पोस्टर के लॉन्च में संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभास शेखर, मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल (हनुमान जी), किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधानसभा चुनाव की राजनीति में नर्मदा मैया के भी एंट्री हो गई है। कांग्रेस में नर्मदा सेवा सेना का गठन किया है। नर्मदा सेवा सेना का प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता को बनाया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 31 जुलाई को नर्मदापुरम में मां नर्मदा की आरती कर नर्मदा सेवा सेना की शुरुआत होगी। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आमंत्रित किया है। इस आमंत्रण में कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि शिवराज जी सेवा सेना में शामिल होते हैं, तो उनका रेत का धंधा बंद हो जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493