दिग्गी-कमलनाथ ने किए ट्वीट, बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

भोपाल। नूंह में हो रही हिंसा को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गर्माती जा रही है। बुधवार को इसके खिलाफ बजरंग दल ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे लेकर ट्वीट किए हैं।

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में बजरंग दल ने भोपाल में प्रदर्शन किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय में तख्तियां लेकर पहुंचे। बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक सुशील सुंडेले ने कहा, देश विरोधी विधर्मियों ने हरियाणा में महिलाओं पर हमला किया। ऐसे देश विरोधी विधर्मियों पर सरकार को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा, घटना के पीछे जो भी आरोपी हैं, केंद्र और राज्य सरकार उन्हें फांसी के फंदे पर लटकाए। कार्यकर्ताओं ने कहा- धार्मिक यात्राओं पर हमले हो रहे हैं, सरकार आरोपियों को फांसी दे।

दूसरी तरफ नूंह की हिंसा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को घेरा है। उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- अब बजरंग दल पूरे देश में इस नफरत की आग को फैलाने की साजिश कर रहा है। इसका मुकाबला केवल ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलकर ही हो सकता है।

एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने पूछा- हथियार कहां से आए? क्या हथियार लेकर जुलूस निकालना वैधानिक है? मध्यप्रदेश के स्व. भूतपूर्व मुख्यमंत्री द्वारिका प्रसाद मिश्रा कहते थे कि सांप्रदायिक दंगा तभी होता है, जब मुख्यमंत्री चाहता है।

वहीं, नूंह हिंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- भाजपा और उसके संगी-साथी सामाजिक सोच को हिंसक बनाने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, देश के हृदय में कांग्रेस का दिया ‘अहिंसा और भाईचारे का सिद्धांत’ हमेशा धड़कता रहता है। हिंसक लोग कुछ समय के लिए लोगों को भटका तो सकते हैं, लेकिन छल का छलावा एक-न-एक दिन धुंध की तरह मिट ही जाता है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493