जम्मू में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, नगरोटा हाईवे पर मिला IED किया नष्ट

जम्मू-जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों ने सोमवार देर रात को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद कर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। IED को नगरोटा के पंजगराई इलाके में सड़क किनारे रखा गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि सैनिक काफिले या अमरनाथ यात्रियों के काफिले को उड़ाने के लिए आईडी का इस्तेमाल होना था।

सूत्रों के मुताबिक, IED को एक पॉलिथीन में नगरोटा के पंजगराई स्थित हाईवे किनारे रखा गया था। इस घटना के बाद पूरे हाईवे पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं जम्मू से नगरोटा जाने वाले हाईवे पर देर रात तक आने जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। बम निरोधक दस्ते की मदद से रात में करीब 1:30 बजे तक IED नष्ट किया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493